चितरंगी: सिंगरौली पुलिस द्वारा पशुओं की तस्करी करने वाले वाहन को जप्त कर जियावन थाने में खड़ा करा कर पशुओं को मुक्त किया गया।
आज बैढ़न से बरगवां की ओर जा रहे एक वाहन में करीब 20 पशुओं को क्रूरता पूर्वक बांधकर ले जाया जा रहा था जिसकी सूचना कोतवाली पुलिस को मिली सूचना मिलते हैं पुलिस ने वाहन का पीछा किया और आस-पास के सभी थाना चौकी में भी इसकी सूचना दिया गया जहां वाहन को देवसर में वाहन चालक छोड़कर फरार हो गया वहीं पुलिस ने जियावन थाने में वाहन को खड़ा कराया और पशुओं को मुक्त किया गया।