दरभंगा: दरभंगा जिले में सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी प्रतियोगिता परीक्षा 30 केंद्रों पर संपन्न
दरभंगा जिले के शहरी क्षेत्र में निर्धारित 30 परीक्षा केंद्रों पर सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी प्रतियोगिता परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न हुई। परीक्षा शहर के विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में आयोजित की गई.जहां अभ्यर्थियों के लिए समुचित व्यवस्था की गई थी। इस संबंध मे मंगलवार को दिन 12.15 पर जानकारी दी।