#बालाघाट
बाल श्रम एवं बाल शोषण रोकथाम के लिए चला विशेष जागरूकता अभियान
कलेक्टर श्री कुमार सत्यम के निर्देशानुसार एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास श्री देवेन्द्र सुंद्रीयाल के मार्गदर्शन में जिले में बाल श्रम एवं बाल शोषण की रोकथाम के लिए लगातार जागरूकता गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इसी क्रम में 5 अगस्त को महिला एवं बाल विकास विभाग ने श्रम विभाग के सहयोग से बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन एवं कबाड़ दुकानों पर विशेष जागरूकता अभियान चलाया।
अभियान के दौरान बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर मौजूद नागरिकों, होटल एवं दुकान संचालकों को बाल श्रम न कराने की समझाइश दी गई। साथ ही बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने तथा उनके अधिकारों की रक्षा करने का संदेश दिया गया। लोगों को बताया गया कि यदि किसी भी बच्चे से श्रम कराया जा रहा हो या उसके साथ किसी प्रकार का शोषण हो रहा हो, तो इसकी तत्काल सूचना चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 पर दें। इस संयुक्त अभियान में महिला एवं बाल विकास विभाग, श्रम विभाग, पुलिस विभाग तथा प्रबुद्ध विनायति कल्याणकारी संस्था के प्रतिनिधियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।
जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री सुंद्रीयाल ने आमजन से अपील की है कि बाल श्रम एवं बाल शोषण रोकथाम अभियान में सहभागी बनें तथा किसी भी बच्चे के शोषण या बाल श्रम की जानकारी मिलने पर तत्काल चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर सूचना देकर बच्चों की सुरक्षा एवं संरक्षण सुनिश्चित करने में सहयोग करें।
#cmmadhypardesh #JansamparkMP
#labour_mp #mp_wcdmp
Balaghat, Madhya Pradesh | Aug 6, 2026