जांजगीर: 16वीं छत्तीसगढ़ सीनियर नेटबॉल प्रतियोगिता में दुर्ग का दबदबा, पुरुष और महिला दोनों वर्गों में बना चैंपियन
जांजगीर में आयोजित 16वीं छत्तीसगढ़ सीनियर नेटबॉल प्रतियोगिता में दुर्ग जिले ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुष और महिला दोनों वर्गों का खिताब अपने नाम किया। पुरुष वर्ग के फाइनल में दुर्ग ने जांजगीर-चांपा को 23-14 से और महिला वर्ग में कोरबा को 24-19 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। प्रतियोगिता में प्रदेशभर की 30 टीमों ने हिस्सा लिया।