पूर्णिया:-10 जुलाई 2026:-
श्री सिंघेश्वर प्रसाद सिंह पूर्णिया के वृद्धआश्रम में रहते हैं। उनका कहना है कि पिछले 1 साल से उसके खाते में ₹1100 पेंशन की राशि मिलती है । पहले शुरू में 200 और बाद में ₹400 मिलता था। जिससे काफी परेशानी होती थी । लेकिन अब ₹1100 पेंशन मिलता है। जिससे हमारे जैसे लाखों लोगों को बहुत फायदा होता है। इससे बहुत सारा काम होता है। वह इस रूपए से अपना मोबाइल भी रिचार्ज कर लेते हैं। फल , दवाई और अनेक काम भी कर लेते हैं। इसके लिए उन्होंने ने माननीय मुख्यमंत्री जी को बहुत-बहुत धन्यवाद दिया।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
9 views | Purnia, Bihar | Jul 10, 2026