सनावद: संकष्टी चतुर्थी पर खुले सनावद के उच्छिष्ट गणपति मंदिर के पट, श्रद्धालुओं ने रात 10 बजे तक किए भगवान गणेश के दर्शन
सनावद नगर की सीमा पर स्थापित माह में एक बार खुलने वाले उच्छिष्ट गणपति मंदिर के पट चतुर्थी पर शुक्रवार को खुले। जहां रात 10 बजे तक श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला चलता रहा। श्रद्धालुओं ने गुड पान एवं लड्डू खाकर भगवान गणेश के दर्शन किए।मंदिर के आचार्य पंडित संदीप बर्वे ने बताया कि माह मे एक बार कृष्ण पक्ष की चतुर्थी के दिन भगवान गणेश के मंदिर के पट खुलते है।