अरवल: आंगनबाड़ी केंद्रों पर टीएचआर वितरण, गर्भवती महिलाओं व बच्चों को मिला पोषाहार
Arwal, Arwal | May 22, 2026 अरवल में जिला पदाधिकारी अमृषा बैंस के निर्देश पर अरवल परियोजना क्षेत्र के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर टीएचआर (टेक होम राशन) का वितरण किया गया। कार्यक्रम के तहत गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं और बच्चों को निर्धारित मानक के अनुसार पोषाहार उपलब्ध कराया गया। जिला प्रोग्राम पदाधिकारी माला कुमारी ने पारदर्शी वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।