बख्शी का तालाब: महिगवां पुलिस को मिली सफलता, एक साल से फरार गैर इरादतन हत्या का आरोपी गिरफ्तार
लखनऊ के महिगवां थाना पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के मामले में पिछले एक वर्ष से फरार चल रहे वांछित आरोपी सूरज (23) निवासी ग्राम खंतारी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी को मुखबिर की सूचना पर बेहटा पुल के नीचे से दबोचा गया। वर्ष 2025 में दर्ज मुकदमे में आरोपी पर वादी के घर पहुंचकर उसके पिता मुन्नूलाल पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला करने और परिवार के अन्य