पामगढ़: कोसा गांव में दो पक्षों के बीच विवाद, एक पक्ष की कार और बाइक में तोड़फोड़, मौके पर पहुंची पुलिस
जांजगीर-चाम्पा के मुलमुला थाना क्षेत्र के कोसा गांव में दो पक्षों में विवाद हो गया. फिर एक पक्ष की कार और बाइक में तोड़फोड़ की गई है, वहीं घर में घुसकर की मारपीट की गई है. दोनों पक्षों ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया है. इस ओर दोनों पक्षों के 5 लोगों के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया है. दरअसल, यादव और निषाद परिवार के लोगों के बीच में पुराना विवाद है।