पटना ग्रामीण: पटना में गिग वर्कर्स के लिए अत्याधुनिक एसी लाउंज का मंत्री नीतीश मिश्रा ने किया निरीक्षण
बिहार सरकार के नगर विकास एवं आवास मंत्री नीतीश मिश्रा ने बुधवार सुबह करीब 11 बजे पटना के गांधी मैदान और आयकर गोलंबर के पास गिग वर्कर्स के लिए बनाए गए अत्याधुनिक एसी लाउंज का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने डिलीवरी पार्टनर्स से संवाद कर उनकी समस्याएं और सुझाव सुने। एसी लाउंज में आरामदायक बैठने की व्यवस्था, शुद्ध पेयजल, मोबाइल चार्जिंग समेत कई सुविधाएं उपलब्ध