सहारनपुर: 11 साल पुराने धोखाधड़ी केस में फरार वारंटी अभियुक्त को कोतवाली देहात पुलिस ने गांव पीका से किया गिरफ्तार
सहारनपुर में अपराधियों और वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली देहात पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने 11 साल पुराने धोखाधड़ी के मामले में वांछित चल रहे एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कोतवाली देहात पुलिस टीम मंगलवार सुबह चेकिंग कर रही थी।