बालाघाट: शराब के नशे में युवक ने घर में किया हंगामा, धक्का लगने से सिर फूटा
भरवेली थाना क्षेत्र के ग्राम बोदा में शराब के नशे में एक युवक द्वारा घर में हंगामा करने का मामला सामने आया है। घटना में युवक धक्का लगने से घायल हो गया, जिसे उसके बड़े भाई और भाभी जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार हरिप्रसाद नगपुरे (26) अपने बड़े भाई मंगल प्रसाद नगपुरे के साथ रहता है। बुधवार शाम हरिप्रसाद शराब के नशे में घर पहुंचा और अपनी भाभी