प्रयागराज: श्रीमठ बाघमबरी गद्दी में तीन दिवसीय अनुष्ठान के बाद नवनिर्मित गोशाला का हुआ उद्घाटन, आरती उतार कर गौवंशो का हुआ प्रवेश
श्री बाघमबरी गद्दी में गोशाला के लिए 3 दिवसीय अनुष्ठान का शुभारंभ 13 जुलाई को श्रीमठ बाघमबरी गद्दी के महंत बलवीर गिरि महाराज ने विधिविधान से किया था,इस दौरान निरंजनी अखाड़े के साधु-संतों के अलावा उत्तर दक्षिण के ब्राह्मण भी मौजूद थे,आज सोमवार को मूर्ति प्रतिष्ठा/गौ पूजन/तथा देर शाम को महासुदर्शन हवन /दिग्बली पूजन तथा आरती उतार कर गौवंशों का प्रवेश कराया गया।