मधेपुरा: बीएनएमयू सीनेट चुनाव: प्रो. अरविंद कुमार यादव संबद्ध डिग्री कॉलेज कोटि से जीते
बीएन मंडल विश्वविद्यालय के सीनेट चुनाव 2026 में प्रो. अरविंद कुमार यादव सीनेट सदस्य निर्वाचित घोषित किए गए हैं। उनकी जीत से संबद्ध कॉलेज के शिक्षकों और कर्मचारियों में उत्साह का माहौल है। निर्वाचित होने के बाद प्रो. यादव ने सम्बद्ध डिग्री महाविद्यालयों के शिक्षक मतदाताओं, शिक्षकेत्तर कर्मचारियों और अभिभावकों के प्रति आभार जताया।