ग्वालियर गिर्द: गुंडागर्दी: ₹40 उधार न देने पर बदमाशों ने दुकानदार और परिवार पर लाठी-डंडों से किया हमला
महज 40 रुपये की राजश्री उधार न देने पर दबंगई का ऐसा रूप देखने को मिला, जिसने इलाके में दहशत फैला दी।दरअसल झांसी रोड थाना क्षेत्र में शनिवार रात एक दर्जन से अधिक बदमाशों ने दुकानदार को उसके घर से बाहर खींच लिया और लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया, जब परिवार के सदस्य और एक महिला उसे बचाने पहुंचे तो आरोपियों ने उन्हें भी नहीं बख्शा और जमकर मारपीट की।