धर्मशाला: बिहार के मुख्यमंत्री नितिश कुमार को अंडर एस्टीमेट करके कुछ लोग फैला रहे भ्रम, धर्मशाला में बोले केंद्रीय मंत्री
बिहार के मुख्यमंत्री नितिश कुमार को अंडर एस्टीमेट करके कुछ लोग भ्रम फैला रहे हैं, यह आरजेडी, लालू प्रसाद यादव और जनस्वराज के लोग हैं, जिनको अपने प्रति गलतफहमी है,यह बात केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सोमवार को धर्मशाला में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में कही,उन्होंने कहा कि नितिश कुमार का काम बोलता है।