धर्मशाला: पुलिस ग्राउंड धर्मशाला में तीन दिवसीय अंडर-15 फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ DC कांगड़ा हेमराज बैरवा ने किया
DC ने कहा कि कांगड़ा जिला में खेल मैदान निर्मित करने के लिए कारगर कदम उठाए जा रहे हैं,इसके साथ ही खेलों के लिए अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाने पर विशेष प्राथमिकता दी जाएगी ताकि बच्चों को खेलकूद के बेहतर अवसर उपलब्ध हो सकें,DC कांगड़ा ने सुभाष चंद्र बोस पुलिस ग्राउंड में तीन दिवसीय अंडर-15 फुटबॉल खेलकूद प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ करने के उपरांत व्यक्त किए।