कुरावली: कुरावली क्षेत्र में आवारा कुत्तों के हमले से 1 दर्जन भेड़ों की हुई मौत, 4 भेड़ें घायल
थाना कुरावली क्षेत्र के ग्राम अशोकपुर में आवारा कुत्तों ने भेड़ के झुंड पर हमला कर दिया। जिसमें एक दर्जन भेड़ों की मौत हो गई। वहीं 4 भेड़ें गंभीर रूप से घायल हो गई। वही बुधवार की सुबह भेड़ों के मालिक को जानकारी हुई जिसके बाद मालिक ने मुआवजे की मांग की है।