कर्वी: चित्रकूट दिव्यांग विश्वविद्यालय का नवां दीक्षांत समारोह भव्यता के साथ संपन्न हुआ
चित्रकूट में सोमवार दोपहर 12 बजे जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग राज्य विश्वविद्यालय का नवां दीक्षांत समारोह भव्यता के साथ आयोजित हुआ। शोभायात्रा, सरस्वती वंदना और दीप प्रज्वलन से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। समारोह में 2417 उपाधियां, 141 स्वर्ण पदक और 39 शोध उपाधियां प्रदान की गईं। आईएएस सुहास एलवाई और मंडलायुक्त अजीत कुमार को मानद उपाधि से सम्मानित किया गया।