राजनगर: केन-बेतवा लिंक परियोजना के विरोध में ढोढन गांव में बवाल, अतिक्रमण हटाने गई प्रशासनिक टीम पर ग्रामीणों का हमला
बमीठा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत ढोढन में केन-बेतवा लिंक परियोजना को लेकर एक बार फिर तनाव की स्थिति बन गई। जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर करीब 12 बजे जिला प्रशासन अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के लिए जेसीबी मशीन लेकर गांव पहुंचा था। प्रशासन द्वारा विस्थापित आदिवासी परिवारों के मकान हटाने की कार्रवाई शुरू होते ही ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।