जिले में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ उत्पाद विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। उत्पाद पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए ट्रैक्टर पर धान के बोरे में छुपाकर ले जाई जा रही भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। इस कार्रवाई में कुल 56 कार्टून में रखी 659.520 लीटर शराब जब्त की गई है। साथ ही शराब ढोने में प्रयुक्त महिन्द्रा ट्रैक्टर तथा उस पर लदे 70 बोरे जब्त हुआ।