कुमारखंड: सिकरहटी गांव में थ्रेसर मशीन से गिरकर घायल मजदूर की इलाज के दौरान मौत
कुमारखंड थाना क्षेत्र के सिकरहटी गांव में सोमवार को शाम करीब पांच बजे थ्रेसर मशीन पर गेहूं के फसल की तैयारी कर ट्रैक्टर पर सवार होकर दूसरे जगह तैयारी करने जाने के दौरान ट्रैक्टर के पीछे लगे थ्रेसर मशीन पर सवार मजदूर टीरन मियां गिरने से घायल हो गया। अन्य मजदूर के सहयोग से आनन फनान में इलाज के लिए सीएचसी कुमारखंड में भर्ती कराया।