बदलापुर: बदलापुर नगर पंचायत द्वारा छोटे व्यापारियों को प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत दिया जा रहा ऋण, चेयरमैन ने दी जानकारी
बदलापुर नगर पंचायत के स्ट्रीट वेंडर्स और छोटे व्यापारियों के लिए प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत ऋण का अवसर उपलब्ध कराया जा रहा है। योजना के अंतर्गत प्रथम चरण में 15 हजार, द्वितीय चरण में 25 हजार और तृतीय चरण में 50 हजार रुपये तक का ऋण दिया जाएगा। योजना में बिना गारंटी ऋण की सुविधा उपलब्ध है। नगर पंचायत की ओर से इच्छुक स्ट्रीट वेंडर्स एवं छोटे व्यापारियों