बाबई: गुजरवाडा में जीव जीवन रक्षक सम्मेलन में शामिल हुए क्षेत्रीय सांसद, महासदस्यता अभियान में हिस्सा लेने का किया आग्रह
रविवार को क्षेत्रीय सांसद दर्शन सिंह चौधरी करीब 2 बजे ग्राम गुजरवाडा में जीव जीवन रक्षक सम्मेलन में शामिल हुए। इस दौरान सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने सत्संग से सहकारी होने और मदिरापान छोड़ने हेतु की बात कही। वहीं सांसद ने संवाद कर राष्ट्र निर्माण में महासदस्यता अभियान में हिस्सा लेने का ग्रामीणों से आग्रह किया।