निवाई: टोंक में ओलावृष्टि और बारिश से मौसम में आया बदलाव
Niwai, Tonk | May 7, 2026 टोंक जिले में गुरुवार को मौसम ने अचानक करवट ली। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक ओलावृष्टि और बारिश का दौर देखने को मिला। टोंक शहर सहित निवाई उपखंड क्षेत्र के कई इलाकों में चने के आकार के ओले गिरे, जिससे मौसम सुहावना हो गया। अचानक हुई बारिश और ओलावृष्टि से तापमान में गिरावट दर्ज की गई।