Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Jharkhand
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
मंत्री
Cricket

वीडियो हुआ सोशल मीडिया में वायरल #voicebharat24 #reelsviralシ #viralreelsシ #facebookreels #reelsviral

Rae Bareli, Raebareli | Aug 13, 2026

MORE NEWS

फर्जी ड्रग इंस्पेक्टरों का गिरोह बेनकाब,मेडिकल स्टोर संचालक से ऐंठे रुपये

माइक और फर्जी प्रेस आईडी लेकर पहुंचते थे अधिकारी कार्रवाई का डर दिखाकर करते थे वसूली अमेठी पुलिस ने चार को दबोचा

अमेठी। जिले में मेडिकल स्टोर संचालकों को ड्रग इंस्पेक्टर बनकर धमकाने और चेकिंग के नाम पर रुपये ऐंठने वाले कथित गिरोह का गौरीगंज पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो इलेक्ट्रॉनिक मीडिया माइक, चार प्रेस आईडी,एक कूटरचित फर्जी पहचान पत्र, ठगी के तीन हजार रुपये और घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर कार बरामद की है।

पुलिस के मुताबिक, 12 अगस्त की शाम करीब 4:30 बजे गौरीगंज क्षेत्र के सराय भागमानी-पाण्डेयपुर स्थित श्री बालाजी मेडिकल स्टोर पर चार लोग स्विफ्ट डिजायर कार से पहुंचे। आरोप है कि इन लोगों ने खुद को ड्रग इंस्पेक्टर बताते हुए मेडिकल स्टोर संचालक पर गलत दवाएं बेचने का आरोप लगाया और दुकान बंद कराने की धमकी दी।

कार्रवाई से बचाने के नाम पर मांगे पांच हजार

आरोप है कि गिरोह के एक सदस्य ने फर्जी पहचान पत्र दिखाकर कार्रवाई से बचने के नाम पर मेडिकल स्टोर संचालक से पांच हजार रुपये मांगे। भय के चलते संचालक ने तीन हजार रुपये नकद और दो हजार रुपये यूपीआई के जरिए सुशील नामक व्यक्ति को भेज दिए।

बाद में जब संचालक ने मामले की जानकारी की तो कथित फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ। इसके बाद लोगों ने कार सवारों की तलाश शुरू की और चारों को मुंशीगंज चौराहे के पास पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

कभी ड्रग इंस्पेक्टर, कभी पत्रकार बनकर करते थे वसूली

पूछताछ में पुलिस के अनुसार आरोपियों ने कथित तौर पर बताया कि वे ग्रामीण इलाकों में स्थित छोटे मेडिकल स्टोरों को निशाना बनाते थे। फर्जी पहचान पत्र बनवाकर कभी ड्रग इंस्पेक्टर तो कभी पत्रकार बनकर माइक लेकर मेडिकल स्टोर पहुंचते थे। इसके बाद चेकिंग और कानूनी कार्रवाई का भय दिखाकर संचालकों से रुपये वसूलते थे और रकम आपस में बांट लेते थे।

रायबरेली में भी दर्ज हैं कई मुकदमे

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान वसीम खान निवासी आजाद नगर, कोतवाली नगर रायबरेली, अशोक कुमार शर्मा निवासी गढ़ी खास हरचंदपुर, बृजेश कुमार पासवान निवासी खोर मिल एरिया और रत्नेश शर्मा निवासी डिडौली हरचंदपुर के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। वसीम खान के खिलाफ मारपीट समेत दो मुकदमे, बृजेश कुमार पासवान के खिलाफ चोरी, मारपीट व दहेज संबंधी दो मुकदमे तथा रत्नेश शर्मा के खिलाफ मारपीट और बलात्कार समेत दो मुकदमे दर्ज बताए गए हैं।

फर्जी आईडी और मीडिया माइक ने खोली पोल

पुलिस की बरामदगी में मिले चार प्रेस आईडी, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया माइक और फर्जी पहचान पत्र ने पूरे खेल की तस्वीर साफ कर दी। आरोपियों द्वारा पत्रकारिता और सरकारी अधिकारी की पहचान का कथित दुरुपयोग कर वसूली किए जाने से मामले ने गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

गौरीगंज थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

इन पुलिसकर्मियों ने खोला गिरोह का खेल

कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक रवि सिंह, उपनिरीक्षक कृपाशंकर यादव, हेड कांस्टेबल अनिल कुमार गुप्ता, कांस्टेबल आनन्द कुमार वर्मा, जितेन्द्र कुमार यादव, अमित प्रताप सिंह, देवेन्द्र दूबे और प्रीतम कुमार शर्मा शामिल रहे।
बरामदगी में स्विफ्ट डिजायर कार  भी शामिल है। पुलिस की इस कार्रवाई से फर्जी अधिकारी और पत्रकार बनकर मेडिकल स्टोर संचालकों से वसूली करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।

फर्जी ड्रग इंस्पेक्टरों का गिरोह बेनकाब,मेडिकल स्टोर संचालक से ऐंठे रुपये माइक और फर्जी प्रेस आईडी लेकर पहुंचते थे अधिकारी कार्रवाई का डर दिखाकर करते थे वसूली अमेठी पुलिस ने चार को दबोचा अमेठी। जिले में मेडिकल स्टोर संचालकों को ड्रग इंस्पेक्टर बनकर धमकाने और चेकिंग के नाम पर रुपये ऐंठने वाले कथित गिरोह का गौरीगंज पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो इलेक्ट्रॉनिक मीडिया माइक, चार प्रेस आईडी,एक कूटरचित फर्जी पहचान पत्र, ठगी के तीन हजार रुपये और घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर कार बरामद की है। पुलिस के मुताबिक, 12 अगस्त की शाम करीब 4:30 बजे गौरीगंज क्षेत्र के सराय भागमानी-पाण्डेयपुर स्थित श्री बालाजी मेडिकल स्टोर पर चार लोग स्विफ्ट डिजायर कार से पहुंचे। आरोप है कि इन लोगों ने खुद को ड्रग इंस्पेक्टर बताते हुए मेडिकल स्टोर संचालक पर गलत दवाएं बेचने का आरोप लगाया और दुकान बंद कराने की धमकी दी। कार्रवाई से बचाने के नाम पर मांगे पांच हजार आरोप है कि गिरोह के एक सदस्य ने फर्जी पहचान पत्र दिखाकर कार्रवाई से बचने के नाम पर मेडिकल स्टोर संचालक से पांच हजार रुपये मांगे। भय के चलते संचालक ने तीन हजार रुपये नकद और दो हजार रुपये यूपीआई के जरिए सुशील नामक व्यक्ति को भेज दिए। बाद में जब संचालक ने मामले की जानकारी की तो कथित फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ। इसके बाद लोगों ने कार सवारों की तलाश शुरू की और चारों को मुंशीगंज चौराहे के पास पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। कभी ड्रग इंस्पेक्टर, कभी पत्रकार बनकर करते थे वसूली पूछताछ में पुलिस के अनुसार आरोपियों ने कथित तौर पर बताया कि वे ग्रामीण इलाकों में स्थित छोटे मेडिकल स्टोरों को निशाना बनाते थे। फर्जी पहचान पत्र बनवाकर कभी ड्रग इंस्पेक्टर तो कभी पत्रकार बनकर माइक लेकर मेडिकल स्टोर पहुंचते थे। इसके बाद चेकिंग और कानूनी कार्रवाई का भय दिखाकर संचालकों से रुपये वसूलते थे और रकम आपस में बांट लेते थे। रायबरेली में भी दर्ज हैं कई मुकदमे गिरफ्तार आरोपियों की पहचान वसीम खान निवासी आजाद नगर, कोतवाली नगर रायबरेली, अशोक कुमार शर्मा निवासी गढ़ी खास हरचंदपुर, बृजेश कुमार पासवान निवासी खोर मिल एरिया और रत्नेश शर्मा निवासी डिडौली हरचंदपुर के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। वसीम खान के खिलाफ मारपीट समेत दो मुकदमे, बृजेश कुमार पासवान के खिलाफ चोरी, मारपीट व दहेज संबंधी दो मुकदमे तथा रत्नेश शर्मा के खिलाफ मारपीट और बलात्कार समेत दो मुकदमे दर्ज बताए गए हैं। फर्जी आईडी और मीडिया माइक ने खोली पोल पुलिस की बरामदगी में मिले चार प्रेस आईडी, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया माइक और फर्जी पहचान पत्र ने पूरे खेल की तस्वीर साफ कर दी। आरोपियों द्वारा पत्रकारिता और सरकारी अधिकारी की पहचान का कथित दुरुपयोग कर वसूली किए जाने से मामले ने गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। गौरीगंज थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। इन पुलिसकर्मियों ने खोला गिरोह का खेल कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक रवि सिंह, उपनिरीक्षक कृपाशंकर यादव, हेड कांस्टेबल अनिल कुमार गुप्ता, कांस्टेबल आनन्द कुमार वर्मा, जितेन्द्र कुमार यादव, अमित प्रताप सिंह, देवेन्द्र दूबे और प्रीतम कुमार शर्मा शामिल रहे। बरामदगी में स्विफ्ट डिजायर कार भी शामिल है। पुलिस की इस कार्रवाई से फर्जी अधिकारी और पत्रकार बनकर मेडिकल स्टोर संचालकों से वसूली करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।

Rae Bareli, Raebareli | Aug 13, 2026

रायबरेली सदर तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा रुपामऊ में मनरेगा कार्य के दौरान तालाब में लगे शीशम और बबूल के पेड़ों को काटकर बेचने का गंभीर आरोप सामने आया है। गांव निवासी मिंटू सिंह ने ग्राम प्रधान देवी मौर्या और उनके प्रतिनिधि राहुल मौर्या पर पेड़ों को कटवाकर बेचने का आरोप लगाया है। मिंटू सिंह का कहना है कि ग्राम सभा में तालाब पर मनरेगा के तहत कार्य कराया जा रहा था। इसी दौरान तालाब परिसर में लगे शीशम और बबूल के पेड़ों को काटे जाने की जानकारी उन्हें हुई। उन्होंने इस संबंध में ग्राम पंचायत के लेखपाल और सेक्रेटरी से जानकारी मांगी, लेकिन आरोप है कि दोनों ने मामले की जानकारी होने से इनकार करते हुए अपना पल्ला झाड़ लिया। मिंटू सिंह ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि पेड़ों की कटान और बिक्री की गई है तो इसकी जांच कराकर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि वह जल्द ही इस मामले की शिकायत सं

रायबरेली सदर तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा रुपामऊ में मनरेगा कार्य के दौरान तालाब में लगे शीशम और बबूल के पेड़ों को काटकर बेचने का गंभीर आरोप सामने आया है। गांव निवासी मिंटू सिंह ने ग्राम प्रधान देवी मौर्या और उनके प्रतिनिधि राहुल मौर्या पर पेड़ों को कटवाकर बेचने का आरोप लगाया है। मिंटू सिंह का कहना है कि ग्राम सभा में तालाब पर मनरेगा के तहत कार्य कराया जा रहा था। इसी दौरान तालाब परिसर में लगे शीशम और बबूल के पेड़ों को काटे जाने की जानकारी उन्हें हुई। उन्होंने इस संबंध में ग्राम पंचायत के लेखपाल और सेक्रेटरी से जानकारी मांगी, लेकिन आरोप है कि दोनों ने मामले की जानकारी होने से इनकार करते हुए अपना पल्ला झाड़ लिया। मिंटू सिंह ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि पेड़ों की कटान और बिक्री की गई है तो इसकी जांच कराकर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि वह जल्द ही इस मामले की शिकायत सं

Rae Bareli, Raebareli | Aug 13, 2026

रायबरेली: इंटरलॉकिंग निर्माण में बड़ा खेल

घटिया सीमेंटेड ईंट से हो रहा इंटरलॉकिंग का निर्माण कार्य

नाली निर्माण में भी पीली ईट का हो रहा इस्तेमाल

नगर पालिका के द्वारा लाखो की लागत से करवाया जा रहा घटिया कार्य

जिम्मेदारों की अनदेखी से हो रहा भ्रस्टाचार का खेल

जांच के नाम पर सिर्फ हो रही खानापूर्ती

स्थानीय लोगो ने ठेकेदार समेत नगर पालिका पर उठाए सवाल

डीएम ने शिकायत मिलने और जांच कर कार्रवाई की कही बात

नगर पालिका क्षेत्र के मलिकमऊ कालोनी स्थित शिवमंदिर के पास का मामला

रायबरेली: इंटरलॉकिंग निर्माण में बड़ा खेल घटिया सीमेंटेड ईंट से हो रहा इंटरलॉकिंग का निर्माण कार्य नाली निर्माण में भी पीली ईट का हो रहा इस्तेमाल नगर पालिका के द्वारा लाखो की लागत से करवाया जा रहा घटिया कार्य जिम्मेदारों की अनदेखी से हो रहा भ्रस्टाचार का खेल जांच के नाम पर सिर्फ हो रही खानापूर्ती स्थानीय लोगो ने ठेकेदार समेत नगर पालिका पर उठाए सवाल डीएम ने शिकायत मिलने और जांच कर कार्रवाई की कही बात नगर पालिका क्षेत्र के मलिकमऊ कालोनी स्थित शिवमंदिर के पास का मामला

Rae Bareli, Raebareli | Aug 13, 2026

एम्स में मरीज की मौत पर परिजनों का हंगामा, लापरवाही के गंभीर आरोप

रायबरेली। एम्स में इलाज के 
दौरान एक महिला मरीज की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल 
प्रशासन और चिकित्सकों पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि मरीज को पहले गलत वार्ड में भर्ती किया गया और बाद में उसे दूसरे वार्ड में शिफ्ट किया गया। उनका आरोप है कि इलाज में हुई कथित लापरवाही के चलते मरीज की जान चली गई।

मृतका की पहचान शिव दिन टिकरिया, जिला अमेठी निवासी मरीज के रूप में बताई जा रही है। मां की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मामले को लेकर परिजन इमरजेंसी वार्ड के बाहर हंगामा कर रहे हैं और संबंधित डॉक्टर के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराने की मांग कर रहे हैं। स्थिति को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

परिजनों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, �

एम्स में मरीज की मौत पर परिजनों का हंगामा, लापरवाही के गंभीर आरोप रायबरेली। एम्स में इलाज के दौरान एक महिला मरीज की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रशासन और चिकित्सकों पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि मरीज को पहले गलत वार्ड में भर्ती किया गया और बाद में उसे दूसरे वार्ड में शिफ्ट किया गया। उनका आरोप है कि इलाज में हुई कथित लापरवाही के चलते मरीज की जान चली गई। मृतका की पहचान शिव दिन टिकरिया, जिला अमेठी निवासी मरीज के रूप में बताई जा रही है। मां की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मामले को लेकर परिजन इमरजेंसी वार्ड के बाहर हंगामा कर रहे हैं और संबंधित डॉक्टर के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराने की मांग कर रहे हैं। स्थिति को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। परिजनों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, �

Rae Bareli, Raebareli | Aug 12, 2026