उमरेठ: उमरेठ में पुलिस ने मांडई माल के जंगल से 2 आरोपियों को बाइक से 79 लीटर अवैध शराब के साथ पकड़ा
उमरेठ क्षेत्र में आसपास के इलाकों से शराब लाकर अवैध परिवहन का खेल जबरदस्त तरीके से चल रहा है। उमरेठ पुलिस ने सोमवार रात ग्यारह बजे के आसपास मुखबीर की सूचना पर मांडई माल के जंगल से बाईक से शराब परिवहन करते दो आरोपियों को पकडा। इनके पास से 79 लीटर शराब जब्त की गई हैं। आरोपियों को मंगलवार को साढे चार बजे न्यायालय में पेश किया गया।