रफीगंज: रामनवमी पर्व को लेकर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए रफीगंज पुलिस अधिकारियों ने निकाला फ्लैग मार्च
रामनवमी पर्व को लेकर शांति बनाए रखने के लिए रफीगंज पुलिस प्रशासन के द्वारा गुरुवार संध्या 6:00 बजे फ्लैग मार्च निकाला गया।शहर के मेन बाजार , स्टेशन रोड , राजबिगहा ,राजा बगीचा, बस स्टैंड, डाकबंगला रॉड, कन्या उच्च विद्यालय के पीछे से होते हुए थाना परिसर तक फ्लैग मार्च किया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने नगर वासियों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।