राजगढ़: गांव ख्याली में एक विवाहिता की संदिग्ध मौत, भाई ने जताया मौत पर संदेह, राजगढ थाने में मामला दर्ज
Rajgarh, Churu | Apr 28, 2026 राजगढ थाने के गांव ख्याली में रात्रि को एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। हमीरवास निवासी सुनिल कुमार 26 वर्ष ने मामला दर्ज करवाकर बताया कि उसकी बहन दर्शना की शादी 30 जून 2020 को तहसील के गांव ख्याली निवासी देवेन्द्र सिंह के साथ हुई थी। उन्होंने बताया कि 27 अप्रैल 2026 की रात को उनकी बहन का निधन हो गया, जिस मौत पर उसे शक है।