भोरे: भोरे में जल जीवन हरियाली अभियान, हरियाली की ओर बड़ा कदम, छात्राओं ने लगाए छायादार फलदार व औषधीय पौधे
भोरे प्रखंड मुख्यालय स्थित राज नारायण स्मारक प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय में बुधवार कि दोपहर 1 बजे जल जीवन हरियाली अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय के इक्को क्लब कि ओर से आयोजित इस अभियान में छात्राओं और शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य विद्या प्रकाश कुशवाहा ने किया।