बसंतपुर: विश्व जनसंख्या दिवस पर वीरपुर अनुमंडल अस्पताल की ओर से निकाली गई जागरूकता रैली, जनसंख्या नियंत्रण का दिया गया संदेश
विश्व जनसंख्या दिवस के मौके पर वीरपुर अनुमंडल अस्पताल प्रशासन की ओर से शनिवार को एक जागरूकता रैली निकाली गई. आयोजित रैली में अस्पताल के जीएनएम, कर्मी समेत एएनएम स्कूल की छात्राएं भारी संख्या में शामिल हुई. रैली अनुमंडल अस्पताल परिसर से निकलकर गोलचौक होते हुए पुनः अस्पताल परिसर पहुंची. जागरूकता रैली के दौरान जनसंख्या नियंत्रण को लेकर कई स्लोगन और नारे भी दिए