खागा: खखरेड़ू में तमंचे की नोक पर सर्राफा व्यवसायी से लाखों के जेवरात की लूट, एसपी ने निरीक्षण कर टीमों का गठन किया
फतेहपुर जिले के खखरेडु थाना क्षेत्र में सर्राफा व्यवसाई से बाइक सवार लुटेरों ने लूट की वारदात को अंजाम देकर इलाके में सनसनी फैला दी। घटना की सूचना के बाद एसपी अभिमन्यु मांगलिक घटना स्थल पहुंचकर देर रात निरीक्षण किया वहीं पीड़ित सर्राफ व्यवसाई की माने तो लगभग 40 ग्राम सोने के जेवरात और डेढ़ किलो चांदी से भरा बैग बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे की बट मारकर लूटकर फर