खजनी: कूट रचित दस्तावेजों द्वारा धोखाधड़ी कर जमीन बैनामा कराने व जान से मारने की धमकी के आरोप में सुरैना से अभियुक्त गिरफ्तार
खजनी थाना क्षेत्र अंतर्गत मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने सुरैना के पास से, कूटरचित दस्तावेजों द्वारा धोखाधड़ी कर जमीन बैनामा कराने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में, एक अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, फिर पुलिस ने कार्रवाई करने के बाद अभियुक्त जयराम को न्यायालय में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया।