सिकंदराराऊ: नावली लालपुर में जमीनी विवाद को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों में लाठी-डंडे चले, तीन घायल जिला अस्पताल में भर्ती
नावली लालपुर में एक ही परिवार के दो पक्ष में जमीनी विवाद को लेकर जमकर लाठी डंडे चल गए। इस मारपीट झगड़ा में कई लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस और परिजन सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने सभी को प्राथमिक उपचार देने के बाद तीन की गंभीर हालत को देखते हुए हायर उपचार के लिए रेफर कर दिया है।