बौंसी: वन एवं पर्यावरण मंत्री ने मंदार गेस्ट हाउस में जीविका दीदियों और अधिकारियों के साथ बैठक की, कई दिशा-निर्देश दिए
Bausi, Banka | Apr 27, 2025 मंदार स्थित गेस्ट हाउस में बिहार सरकार के वन पर्यावरण मंत्री सुनील कुमार ने रविवार करीब 1 बजे वन एवं पर्यावरण विभाग के जिला एवं राज्यस्तरीय अधिकारियों के साथ वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। साथ ही नर्सरी का भी निरीक्षण किया। मंत्री ने बांका वन प्रमंडल द्वारा आयोजित वानिकी किसान पर्यावरण मित्र व जीविका दीदियों के साथ बैठक किया।