बौंसी: विश्व पशु चिकित्सा दिवस पर नया गांव में निःशुल्क जांच शिविर का आयोजन
Bausi, Banka | Apr 26, 2025 लार्ज एनिमल वेटनरीयन एसोसिएशन ऑफ बिहार के बैनर तले विश्व पशु चिकित्सा दिवस के अवसर पर नया गांव में शनिवार करीब 2 बजे भ्रमणशील पशुचिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अनुरंजन कुमार, डॉ. तस्लीम अनवर एवं चलंत पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सत्यम त्यागी, डॉ. विवेक गुप्ता के द्वारा निशुल्क जांच शिविर एवं दवा का वितरण किया गया। इस शिविर में काफी संख्या में पशुपालक उपस्थित हुए।