राजगढ़: राजगढ शहर में अवैध पेट्रोल-डीजल कारोबार का खुलासा, 156 लीटर ईंधन किया गया जब्त, एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया
Rajgarh, Churu | Apr 30, 2026 राजगढ शहर में नियमों की अनदेखी करते हुए दुकानों पर खुलेआम पेट्रोल बेचे जाने का मामला सामने आया है, जिससे आमजन की सुरक्षा पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है। प्रवर्तन निरीक्षक प्रीति खेदड़ की अगुवाई में राजगढ थाना पुलिस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक दुकान पर छापा मारकर 156 लीटर अवैध ईंधन जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।खेदड़ ने कहा अभियान लगतार जारी रहेगा।