डोभी: बहेरा पुलिस ने चोरी की अपाचे बाइक के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया
Dobhi, Gaya | Apr 4, 2026 बहेरा थाना क्षेत्र में रात्रि गश्त के दौरान पुलिस ने एक अपाचे मोटरसाइकिल पर सवार तीन नवयुवकों को संदेह के आधार पर पकड़ लिया। पूछताछ एवं गहन जांच के क्रम में खुलासा हुआ कि उक्त मोटरसाइकिल चोरी की है। इस संबंध में डोरंडा थाना कांड संख्या 76/25, दिनांक 13.03.25 के तहत धारा 303(2) बीएनएस में मामला दर्ज है। सत्यापन के बाद तीनों युवकों को विधिवत गिरफ्तार कर लिया