महनार: हरपुर फटिकवाड़ा गांव: आम के बगीचे में शौच करने पर एक व्यक्ति की पिटाई, हाजीपुर सदर रेफर
महनार थाना क्षेत्र के हरपुर फटिकवाड़ा गांव में आम के बगीचे में शौच करने का आरोप लगाते हुए एक व्यक्ति को मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया।जख्मी को डायल 112 की टीम ने बेहोशी की हालत में लाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महनार में भर्ती कराया।जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल हाजीपुर रेफर कर दिया गया है।