बंडा: नगर के बिछुआ नाला में गिरी गाय, जीव दया संगठन के सदस्यों ने किया रेस्क्यू
Banda, Sagar | Jul 6, 2026 नगर के बिछुआ नाला में सोमवार शाम करीब 4 बजे एक गाय गिर गई। मामले की जानकारी मिलते ही जीव दया संगठन के सदस्य तुरंत मौके पर पहुंचे। संगठन के सेवादारों ने कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर गाय को नाले से सुरक्षित बाहर निकाला। समय पर मिली इस मदद के लिए स्थानीय लोगों ने संगठन के सदस्यों की सराहना की है।