सदर: प्रयागराज में जल संकट से राहत, कटरा बैंक रोड पर नए ट्यूबवेल का शिलान्यास
Sadar, Allahabad | May 4, 2026
प्रयागराज में जल संकट से जूझ रहे नागरिकों को राहत देने के लिए नगर निगम ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। वार्ड संख्या 61 के अंतर्गत कटरा बैंक रोड क्षेत्र में एक नए बड़े ट्यूबवेल का विधिवत शिलान्यास किया गया। एवं सिविल लाइंस स्थित पीड़ी टण्डन पार्क में रिबोर का शिलान्यास किया गया इस परियोजना का भूमि पूजन और शिलान्यास महापौर गणेश केसरवानी द्वारा संपन्न हुआ।