भीलवाड़ा: दुर्गा शक्ति अखाड़ा की 74वीं शाखा का भव्य शुभारंभ, बालिकाओं को मिलेगा आत्मरक्षा और संस्कारों का प्रशिक्षण
भीलवाड़ा। शहर के महिला आश्रम स्कूल के पास मालीखेड़ा स्थित अशोक नगर पार्क में आज दुर्गा शक्ति अखाड़ा की 74वीं शाखा का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बालिकाओं व महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अखाड़ा प्रारंभ होने के साथ ही बालिकाओं को तलवार घुमाने, लकड़ी चलाने सहित शारीरिक एवं मानसिक रूप से सशक्त बनाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा।