भीलवाड़ा: महात्मा गांधी अस्पताल के पास मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पुलिस जांच में जुटी
महात्मा गांधी अस्पताल के समीप गुरुवार शाम करीब 7 बजे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही महात्मा गांधी अस्पताल चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। मृतक की उम्र लगभग 50 से 55 वर्ष के बीच बताई जा रही है। मृतक ने काले रंग का लोवर ओर जैकेट पहन रखा है।