चितरंगी: ग्राम दरबारी में मामूली कहासुनी व गाली गलौज के बीच आरोपी ने अधेड़ व्यक्ति पर फावड़े से हमला कर किया घायल
पूरा मामला चितरंगी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दरबारी का है जहां मामूली कहा सुनि एवं गाली गलौज के बीच एक अधेड़ व्यक्ति पर गांव के ही एक व्यक्ति ने फावड़ा से हमला कर लहुलुहान करते हुए गंभीर रूप से घायल कर दिया फरियादी के द्वारा घटना की रिपोर्ट चितरंगी थाने में की गई।जहां पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर मामले की जांच में जुटी हुई है और घायल व्यक्ति का इलाज जारी है।