चितरंगी: सरई क्षेत्र के ग्राम कोनी निवासी गोरेलाल साकेत के शव का 5 दिनों बाद अंतिम संस्कार किया गया गुजरात के सूरत मे हुई थी मौत।
आज गोरेलाल साकेत जो गुजरात राज्य के सूरत में मजदूरी करता था जिसकी मौत सूरत में ही हो गई थी जिस का शव देवसर विधायक,जिला प्रशासन एवं सरई के समाजसेवियों के द्वारा सरई के ग्राम कोनी मृतक के घर लाया गया जहां आज 5 दिनों के बाद मृतक के परिजनो ने शव का अंतिम संस्कार किया जहां देवसर विधायक राजेंद्र मेश्राम ने शामिल होकर विनम्र श्रद्धांजलि दी।