कासगंज: ढोलना कोतवाली क्षेत्र में भंडारा खाकर लौट रही युवती से हुई छेड़छाड़, आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज
ढोलना कोतवाली पुलिस को तहरीर देते हुए एक गांव की रहने वाली युवती ने बताया कि वह बीते रविवार की देर शाम गांव में ही भागवत कथा भंडारा खाकर अपने घर वापस आ रही थी। तभी रास्ते में नगला भंडारी के रहने वाले सतीश पुत्र सुरेश चंद्र और उसके 2 अन्य साथी उसे जबरदस्ती पकड़कर बाग में खींचकर ले गए। आरोप है जहां आरोपियों ने उसके साथ छेड़छाड़ कर जान से मारने की धमकी दी।