खरौंधी: केतार पुलिस ने मारपीट के तीन वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा
केतार थाना क्षेत्र में मारपीट के मामलों में वांछित तीन वारंटियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, न्यायालय द्वारा निर्गत वारंट के तहत मोनू सिंह एवं मनीष कुमार सिंह दोनों ग्राम बलिगढ़ निवासी, को पुलिस ने गिरफ्तार किया। वहीं वारंटी फुलटू यादव उर्फ पंकज कुमार यादव को गिरफ्तार किया गया है।