कांके: रांची प्रेस क्लब में प्रदूषण पर आधारित सेमिनार का आयोजन
Kanke, Ranchi | Mar 4, 2025 रांची प्रेस क्लब में मंगलवार शाम करीब चार बजे पॉल्यूशन को लेकर सेमिनार का आयोजन किया गया। इस दौरान रांची प्रेस क्लब में पर्यावरणविद् और बुद्धिजीवी मौजूद रहे। इस मौके पर पर्यावरणविद् नीतीश प्रियदर्शी ने कहा कि अब रांची के साथ साथ झारखंड में भी प्रदूषण बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण को तभी रोका जा सकता है जब लोगों में जागरूकता आएगी।