मिर्ज़ापुर: भीम सेना के कार्यकर्ताओं ने अपनी 13 सूत्री मांगों को लेकर जिला कलेक्ट्रेट में किया जोरदार प्रदर्शन, डीएम को सौंपा ज्ञापन
बताते चले कि ईनकी प्रमुख मांगों में। ग्राम पंचायत गौरा में पानी की टंकी बनी हुई है जो कार्यदाई संस्था द्वारा मजरा परमानपुर लखियापुर रामनगर में अंडर लाइन पाइप डालकर छोड़ दिया गया है। जिससे उक्त गांव के लोग शुद्ध पानी से वंचित है। यथाशीघ्र उपरोक्त मजरों में शुद्ध पानी की आपूर्ति की जाए। जनपद में बाढ़ से किसानों के क्षतिग्रस्त हुए फसलों की मुआवजा शीघ्र दी जाए।