कांके: पिठोरिया स्थित तमन्ना स्कूल में हुए चोरी की घटना का एक घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
Kanke, Ranchi | Jul 2, 2026 पिठोरिया स्थित तमन्ना स्कूल में हुए चोरी की घटना का गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे पुलिस ने एक घंटे में खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपी बुधवार की रात तमन्ना स्कूल से दो साउंड बॉक्स की चोरी कर ली थी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दो साउंड बॉक्स सहित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।